News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा इलाके में कोहरगड्डी के समीप केले के खेत में छुपा विशालकाय गैंडा, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2022  |  8:48 PM

914 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा इलाके में कोहरगड्डी के समीप केले के खेत में छुपा विशालकाय गैंडा, वन विभाग रेस्क्यू में जुटा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा इलाके में जंगल से निकलकर विशालकाय गैंडा खड्डा वन क्षेत्र के कोहरगड्डी व दरबहा गंगाछपरा गाँव के सरेह में पहुँच गया। सरेह में गन्ना छिलिया कर रहे लोगों के सामने अचानक गैंडे के आ धमकने से भगदड़ मच गयी। मौके पर सामने पड़े दो व्यक्ति चोटहिल हो गये। गैंडा केले के खेत में डेरा जमाया है। दोपहर तक लोगों की भीड़ जमा है।वन विभाग ने रेस्क्यू हेतु बिहार के वीटीआर सहित महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के वनाधिकारियों के लगातार संपर्क में लगा हुआ है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

खड्डा वनरेंज व नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मुसहरी चवंर में बड़ी नहर के पास एक पखवाड़ा पूर्व दिखा गैंडा शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे दरबहा गंगाछपरा गांव निवासी जाकिर के गन्ने के खेत में जा धमका। वहाँ लोग गन्ना छिलिया कर रहे थे। खेत स्वामी जाकिर ने बताया की अचानक मुसहरी गाँव की सरेह की तरफ से बीच गन्ने के रास्ते विशालकाय गैंडा पहुँच गया। अचानक इसे देख भगदड़ मच गयी इस दरम्यान नरयनापुर गाँव निवासी एक व्यक्ति गिरकर चोटिल हो गये, वहीं आलमिन अंसारी 60वर्ष पर आक्रामक गैंडा ने हमला कर घायल कर दिया जिससे उनके शरीर के पीछे मांस दिखने लगा व गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये। गन्ने के खेत स्वामी ने बताया की ऐसा लगा जैसे आज हम लोग जिन्दा नहीं बचेंगे लेकिन कुछ समय बाद वहाँ से फिर तेजी से भागकर वह कुछ दूरी पर तबारक अली के केले के खेत में घुस गया। खेत व नहर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी लोग गैंडा का वीडियो व फोटो खिंचने में लग गये। खेत के चारों ओर लोग जुटे है हल्ला करते दिखे जिन्हें वध विभाग को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेन्जर खड्डा वीके यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम सुबह से ही वहाँ मौजूद है। थानाध्यक्ष खड्डा धनवीर सिंह भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक नेबुआ नौरंगिया पुलिस भी मौके पर पहुंच भीड़ को हटाने में जुटी है। वहीं केले के खेत में चहलकदमी से केले की तमाम फसल बर्वाद हो गयी है। रेंजर बिहार के बाल्मीकी टाइगर रिजर्व सहित सोहगीबरवा वन जीव अभयारण्य के अधिकारियों से लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking