News Addaa WhatsApp Group Join करें

कलश यात्रा में 101 नदियों का जल लेकर तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर पहुँची कन्याएं

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 30, 2023  |  6:44 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कलश यात्रा में 101 नदियों का जल लेकर तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर पहुँची कन्याएं

कुशीनगर । सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव कलश यात्रा 101 नदियों का जल रविवार को तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर पहुंची। इस यात्रा में करीब दो हजार कन्याएं शामिल हुईं और कलश लेकर मंदिर पहुंची। वहीं देश के विभिन्न मठों के मठाधीश और संत जन रथ पर सवार हो कर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सूर्य देव के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा की रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

सुबह 8 बजे से कसया स्थित श्रीराम जानकी मठ से गाजे बाजे के साथ यह कलश यात्रा तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर के लिए निकली। देश भर के प्रमुख मठों और मंदिरों से आए महंत और संत जनों के नेतृत्व में यह यात्रा कसया नगर होते हुए सूर्य मंदिर पहुंची। यात्रा का रुदवलिया में जय प्रकाश मिश्र और नागेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोगों और तुर्कपट्टी में व्यापारी पुरुषोत्तम वर्मा, सत्यवान उर्फ राजू तिवारी, राजन, अजय, संतोष मद्धेशिया, बैजू गुप्ता, मनीष गुप्त और प्रताप आदि के द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। देश और विदेश की सैकड़ों नदियों के जल से आज सुबह भगवान सूर्य की नीलम पत्थर से बनी मूर्ति का जलाभिषेक किया जायेगा। तत्पश्चात वृहद भंडारा का आयोजन होगा। इसमें से विभिन्न पवित्र नदियों के जल के मिश्रण को श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। यात्रा में आए नपाप पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए अत्यंत ही गौरव का विषय है कि यहां एक साथ 101नदियों के जल को स्पर्श करने का मौका मिलेगा। नपाप कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि धन्य है यह धरा जहां भगवान सूर्य का आशीर्वाद मिलता है और आज यह उत्सव ने इस क्षेत्र की महत्ता को और बढ़ा दिया है। भाजपा महिला मोर्चा गोरखपुर की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, सुधीर कुमार शाही, आदि ने भी संबोधन के माध्यम से आयोजन पर प्रकाश डाला।

आयोजक विनय राय ने कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के अभूतपूर्व योगदान पर आभार जताया। आदित्य राय, अमित राय टुन्नू, शैलेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र शाही, शैलेंद्र शाही, आनंदेश्वर शाही, प्रवीण शाही, संतोष गोंड, हरेश पटेल और डब्बू शाही आदि व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। यात्रा के दौरान तुर्कपट्टी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking