News Addaa WhatsApp Group Join करें

गले पर चाकू मार हत्या का प्रयास करने वाले गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 10, 2026  |  9:09 PM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गले पर चाकू मार हत्या का प्रयास करने वाले गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। दो दिन पूर्व जखिनियां गांव में एक व्यक्ति के गले पर चाकू मारकर हत्या का प्रयास कर फरार होने वाले दो अभियुक्तों को खड्डा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनियां गांव निवासी सुखल को गुरुवार को गांव के ही मनबढ़ प्रहलाद गुप्ता ने एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से गले में चाकू मारकर फरार हो गया था। घायलावस्था में प्रहलाद को पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर स्थिति देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर आर्म्स एक्ट सहित हत्या का प्रयास में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। शनिवार को उप निरीक्षक रणजीत तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक अखिलेश यादव एसआई शशांक राय कान्स्टेबल अवनीश दूबे और शैलेश यादव की पुलिस टीम ने अभियुक्त गण प्रहलाद गुप्ता पुत्र ब्रम्हा गुप्ता व प्रकार गुप्ता उर्फ ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व. गणेश गुप्ता निवासी जखिनिया को चाकू संग गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking