News Addaa WhatsApp Group Join करें

गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 24, 2024  |  7:42 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया गौशाला का औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । उ0प्र0सरकार गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने गुरूवार को रामकोला नगर पंचायत के गोशाला पहुंचे और सर्व कल्याणकारी जगत माता,गौ माता का पूरे विधि विधान से गरिमापूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना किया।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने गौ माता का पूजन कर गाय व बछड़ो को दुलार करते हुए अपने हाथ से गुड़ व केला खिलाया और स्थायी गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया।इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री सिंह ने उपस्थित गौ भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय मानव समृद्धि का मूल स्रोत है। जीवन के भव सागर को पार करने के लिए गौ सेवा करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि गौसेवा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान गौशाला की देखभाल करने वाले से रखरखाव के संबंध जानकारी हासिल की। उपाध्यक्ष श्री सिंह ने गौशाला के रखरखाव से काफी संतुष्ट दिखे।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधकारी डा0 विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता, पशु चिकित्साधकारी इशांत आनंद, सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना, विकास चौहान, विशाल चंद, रानू अग्रहरि , अखिलेश कश्यप, नंदलाल प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, रामानंद, जय गोविन्द सहित आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking