News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोलमाल भाग (चार): जन आरोग्य केन्द्र का निर्माण मानक के विपरित कराने का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 3, 2023  |  8:55 PM

1,071 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोलमाल भाग (चार): जन आरोग्य केन्द्र का निर्माण मानक के विपरित कराने का मामला
  • खबर को स्थानीय विधायक ने लिया संज्ञान, डीएम और सीएमओ को दिया जांच करने का निर्देश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सेवरही विकाश खंड अंतर्गत ग्रामसभा हफुआ जीवन में निर्मित हो रहे जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में मानक के विपरित कार्य कराने की खबर मीडिया में लागतार आने और स्थानीय लोगो की शिकायत पर गंभीर हुए क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी और सीएमओ कुशीनगर को उक्त निर्माण की गुरुवाता की जांच करने की निर्देश दिया है। अब देखना है की आखिर होता क्या है?

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

आप सभी को बता दे की, स्थानीय ग्रामीणों से मिल रही शिकायतों को संज्ञान लेकर लोकप्रिय वेबसाइट न्यूज अड्डा ने उक्त जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में हो रही अनियमितता की आवाज बन कर लगातार इस प्रकरण को मीडिया के सुर्खियों में रखा,जिससे ग्रामीणों की आरोप का समाधान हो सके। इधर निर्माण कर रहे कार्यदायी संस्था भी अपने कार्यों की गति बढ़ा दी,जिससे शुक्रवार को उक्त केन्द्र की छत भी ढाल दी गई। लेकिन ग्रामीण की आवाज,मांग,पर किसी ने अब तक अपनी नजर नहीं टिकाई, लेकिन लगातार मीडिया के सुर्खियों में आने वाले इस केन्द्र और न्यूजअड्डा की खबर की संज्ञान क्षेत्रीय विधायक तमकुहीराज डाक्टर असीम कुमार राय ने आज लिया है,जिससे स्थानीय लोगो के दिल में न्याय होने की आस जगी है। इस संवाददाता ने शुक्रवार को फिर इस प्रकरण में अब तक की कार्यवाही की जानकारी के लिए सरकार के नुमाइंदे की नब्ज टटोली जो मिला रूबरू प्रस्तुत किया जा रहा है।

बोले उप जिलाधिकारी तमकुहीराज: इस संवाददाता ने नवागत उप जिलाधिकारी तमकुहीराज से उक्त प्रकरण के विषय में जानकारी देते हुए,उनका पक्ष पूछा तो उन्होंने बहुत ही शांत, सरल तरीके से बताया की हमे अभी एक दिन पहले इस तहसील की कार्यभार मिला है, जांच करता हु, जांच में जो भी सही मिलेगा,वैसा कार्यवाही होगी।

सीएमओ कुशीनगर कहते है: तीसरी बार इस संवाददाता ने सीएमओ कुशीनगर से बात किया की ग्रामीणों के आरोप में क्या जांच में मिला तो उन्होंने बताया की जांच के लिए जेई को निर्देशित किया गया है,शुक्रवार की जांच रिपोर्ट मिल जायेगी,लेकिन जब उनसे कहा गया की कोई भी जांचकर्ता शिकायत स्थल पर नहीं पहुंचा है, तो उन्होंने कहा कि शनिवार को जांच में किया मिला अवगत करवाया दुगा।

विधायक डाक्टर असीम कुमार कहते है:

न्यूज अड्डा ने उपरोक्त प्रकरण के विषय में क्षेत्रीय विधायक डाक्टर असीम कुमार राय से बात किया तो उन्होंने कहा की सदन की कार्यवाही चलने के वजह से राजधानी में हु। तुरंत उक्त मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ कुशीनगर को निर्देशित कर रहा हूं। मानक के विपरित कार्य करा रहे कार्यदयी संस्था के विरुद्ध अवश्य ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking