News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 30, 2026  |  5:54 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर शातिर चोर एवं लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी और लूट के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है, बरामद किए गए हैं।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

बताते चले कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सादे वस्त्रों में निगरानी बढ़ाई और रविवार को गोरखपुर जंक्शन के घड़ी गेट के सामने स्थित भाप इंजन के पास से शातिर अपराधी शौकत अफरोज उर्फ राजू को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकत अफरोज उर्फ राजू (30 वर्ष) पुत्र मंजर हुसैन, निवासी कस्बा कप्तानगंज, चांदनी चौक, ईदगाह रोड, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी गोरखपुर में मु0अ0सं0-97/2026 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था। चोरी के मोबाइल राह चलते लोगों को बेचकर मिलने वाले पैसों से अपना खर्च चलाता था। उसने बताया कि वह एक बार फिर चोरी की नीयत से गोरखपुर रेलवे स्टेशन आया था, लेकिन जीआरपी की सतर्क टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर और थाना कप्तानगंज, कुशीनगर में चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आठ आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से रेलवे यात्रियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक की सक्रिय रणनीति लाई रंग..!!

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में लगातार बढ़ाई गई निगरानी तथा प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की प्रभावी रणनीति के चलते जीआरपी को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई से न केवल एक शातिर अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचा है, बल्कि रेलवे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अलगू यादव, मुख्य आरक्षी गुरु प्रसाद कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी आशुतोष मिश्रा, आरक्षी अविनाश सिंह, देवेन्द्र सिंह यादव एवं रणजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking