News Addaa WhatsApp Group

हाईटेक होगी गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट की सुरक्षा, तैनात होगा ​बम निरोधी दस्ता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 30, 2021  |  11:02 AM

933 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाईटेक होगी गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट की सुरक्षा, तैनात होगा ​बम निरोधी दस्ता

गोरखपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी आवास व गुरु गोरक्षनाथ मंदिर सहित यहां के सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा को और हाईटेक करने की तैयारी शुरू हो गई। दोनों जगह पर डाग स्क्वाड व बम निरोधी दस्ता टीम तैनात की जाएगी।इसके लिए पुलिस की ओर सप्रैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

इन दोनों जगहों पर डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधी दस्ता तैनात करने के लिए गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गोरखपुर में दो महत्वपूर्ण स्थानों गोरखनाथ मंदिर और गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा अभी यूपी पुलिस के पास ही है।

एडीजी अखिल कुमार के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर व सिविल एयरपोर्ट गोरखपुर पर आम लोगों की आवाजाही बढ़ी है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि यह दोनों स्थान आतंकियों की हिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे। इसे देखते हुए यहां की सुरक्षा व्यवस्था पहले से और चाक चौबंद करने की तैयारी की जा रही है।

एडीजी के मुताबिक फिलहाल पुलिस के पास डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधी दस्ता की मात्र जिले में एक-एक टीम है। ऐसे में जिले में होने वाली क्राइम की वारदातों में उन्हें इस्तेमाल किया जाता। इसके साथ ही मंदिर व एयरपोर्ट की सुरक्षा में भी इन दोनों टीमों को तैनात किया जाता है। ऐसे में अब मंदिर व एयरपोर्ट के लिए अलग से डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधी दस्ता टीम तैनात हो, इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही इन दोनों टीमों को तैयार कर मंदिर व एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking