News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2022  |  7:55 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम हुआ आयोजन

गोरखपुर ।आज अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में विश्व के सुप्रसिद्ध लोकप्रिय व यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक व स्वर्णिम 08 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर दिनांक 01 जून से 15 जून 2022 तक चलने वाले विभिन्न आयामों के कार्यक्रम के निमित्त #महापुरुषों_के_मूर्तियों_की_सफाई बूथ_संपर्क_अभियान #सेवा_बस्ती_में_जनसंपर्क_व_स्वच्छता_अभियान को “प्रभावी और गतिशील” बनाने के क्रम में दीवानी कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात धर्मशाला बाजार स्थित सेवा बस्ती में जनसंपर्क कर पत्रक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों व सफाई के प्रति संगोष्ठी कार्यक्रम कर जनता को जागरूक किया गया तथा तुर्कमान पुर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि मोदी जी ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों, किसानों, महिलाओं व वंचित को उनके अधिकार दिए और साथ ही विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किए। उन्होंने कहा कि आज गरीबों के पास मकान,राशन, बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आदि आसानी से मुहैया हो रही हैं। सेवाएं डिजिटल होने से भ्रष्टाचार में कमी आई है और लाभार्थी तक पूर्ण धनराशि पहुंच रही हैं। आगे भी नये भारत का जो सपना मोदी सरकार ने देखा है उसके लिए कटिबद्ध है।

प्रेमनाथ शुक्ला ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का जो सपना पार्टी ने देखा था आज 08 वर्षो से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री उसे निरंतर पूरा करने को अग्रसर हैं। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं जिससे आम जनता का लोकतंत्र में विश्वास जगा है और हर नागरिक में राष्ट्र प्रेम,नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र महंथा, क्षेत्रीय प्रभारी ओम प्रकाश सोनकर,महानगर मंत्री प्रेमनाथ शुक्ला,महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार,महानगर मीडिया प्रभारी इं बृजमोहन, धर्मशाला बाजार के पार्षद छट्टीलाल,दुर्गेश कोरी,अनिल कुमार,राजेश पासवान,लोकेश पासवान,अखिलेश आर्या,संदीप मझवार,पंकज पासवान,मनीराम,मनीष नंदन,रिंकू,श्रीराम व अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद
जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर व लुटेरा गिरफ्तार; चोरी की बाइक और नकदी बरामद

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में हो रही चोरी एवं यात्रियों के सामान…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी की बड़ी कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक की टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लुटेरा-चोर दबोचा, 50 हजार के दो मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी गोरखपुर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking