News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: जनता ने फेल किया तो छिनेगी थानेदारी-ADG; एडीजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिया निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 28, 2022  |  8:33 AM

1,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: जनता ने फेल किया तो छिनेगी थानेदारी-ADG; एडीजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिया निर्देश

गोरखपुर । पीएआर (पब्लिक अप्रूवल रेटिंग) सिस्टम में तीन बार फेल होने पर थानेदारी छिन जाएगी। एडीजी ने जोन के सभी पुलिस कप्तान को पत्र लिख निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के लिए कट आफ निर्धारित कर दिया गया है थानेदारों को इससे कम अंक हासिल नहीं करना है। गोरखपुर में थानेदारों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए पब्लिक पोल में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

एडीजी ने शुरू कराया है पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम

आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा है यह जानने के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार ने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम शुरू कराया है। वर्तमान में यह व्यवस्था जिला व थाना स्तर पर लागू है। जिले का मूल्यांकन एडीजी व थाने का कप्तान कराते हैं।

चार माह से चल रही पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम

चार माह से चल रही पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम की समीक्षा में सामने आया है कि कई थानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। थाना प्रभारी रैकिंग सुधारने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। एडीजी ने सभी कप्तान को पत्र लिख निर्देश दिए हैं कि ऐसे इंस्पेक्टर व दारोगा को चिन्हित कर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त करें।

एडीजी ने दिए यह निर्देश

  • रैकिंग में टाप-5 रहने वाले थानेदारों को प्रशस्ति पत्र दें।
  • अंतिम पांच में रहने वाले थाना के प्रभारी को स्थिति सुधारने का निर्देश दें।
  • लगातार दो बार अंतिम पांच में रहने वाले प्रभारी को चेतावनी दी जाए।
  • तीसरे माह भी स्थिति में सुधार नहीं होता है तो थानेदार को हटा दें।
  • लाने होगें कम से कम इतने प्रतिशत अंक

जिला प्रतिशत अंक

गोरखपुर 50
देवरिया 72
कुशीनगर 74
महराजगंज 66
बस्ती 57
संतकबीरनगर 80
सिद्धार्थनगर 61 पब्लिम अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में लगातार तीन माह अंतिम पांच में रहने वाले थानेदार पर कार्रवाई होगी।जाेन के सभी जिलों के कप्तान को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। निर्धारत अंक हासिल करने वाले कार्रवाई की जद से बाहर होंगे। – अखिल कुमार, एडीजी जोन।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking