News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: मानवाधिकार मित्र संघ के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 20, 2021  |  4:41 PM

1,791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: मानवाधिकार मित्र संघ के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

गोरखपुर।नगर के मोहरीपुर स्थित मानवाधिकार मित्र संघ के कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

रविवार को नगर के मोहरीपुर में मानवाधिकार मित्र संघ के कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश गिरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा देवी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह द्वारा संघ कार्यकर्ता सुनीता सिंह, सुमन कुमारी ,सोनमती देवी ,राम अवध निषाद, किरण यादव को सम्मानित कर प्रमाण पत्र सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया तथा संगठन को मजबूती दिलाने में अपना विशेष योगदान दिया। उपाध्यक्ष पूजा देवी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में इसी तरह से कार्य कर योगदान देने व साथ मिलकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध निष्ठा भाव से कार्य की शपथ भी दिलाया।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए योगदान की अपील किया।

संबंधित खबरें
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में
गोरखपुर ; पत्थरबाजी रोकने के लिए जीआरपी का जागरूकता अभियान, प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह रहे अग्रिम भूमिका में

गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…

गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking