News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर तलाशी अभियान में जीआरपी ने दो को दबोचा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 4, 2021  |  4:59 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर तलाशी अभियान में जीआरपी ने दो को दबोचा

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक जीआरपी (रेलवे) के निर्देशन के क्रम में जीआरपी पुलिस ने गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखण्ड के छावनी स्टेशन पर तलाशी अभियान के दौरान शुक्रवार को पूर्व में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जीआरपी इंस्पेक्टर गोरखपुर उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में वांछित दो अभियुक्तों की जीआरपी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी कि गोरखपुर छावनी स्टेशन पर दो लोग ट्रेन में किसी घटना को अंजाम देने के लिए ट्रेन का इंतजार कर थे। जीआरपी पुलिस ने कडाई से संदिग्धों से पुछताछ की तो उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। पकडे गये दोनों अपराधियों की पहचान राहुल प्रसाद पुत्र बम बहादुर निवासी मठियां थाना कप्तानगंज(वर्तमान पता-रामपुर थाना गौरीबाजार जिला देवरिया) व दूसरे युवक सन्नी प्रजापति पुत्र महेन्द्र प्रजापति साकिन बनकटा थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों को पूर्व में जीआरपी थाना गोरखपुर में दर्ज नामजद मुकदमा धारा 147, 323, 504, 379, 307 में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में एस एस आई राजनारायण यादव, हे.कां. अशोक कुमार, मनोज यादव, कां. परमेश्वर सिंह, मनोज चौधरी शामिल रहे।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking