News Addaa WhatsApp Group Join करें

जीआरपी ने शातिर चोर को पकड़ा, बुलेट मोटरसाइकिल के साथ नकद बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 18, 2021  |  4:26 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जीआरपी ने शातिर चोर को पकड़ा, बुलेट मोटरसाइकिल के साथ नकद बरामद

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पुलिस अधीक्षक गोरखपुर जीआरपी के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति व बस्तुओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने गोरखपुर स्टेशन के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो मोबाइल व चोरी के सामानों की विक्री से प्राप्त 1 लाख 40 हजार से अधिक की नकद धनराशि व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। शातिर चोर के विरुद्ध गोरखपुर जीआरपी थाने में पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

आपके लिए और..- कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर गुरुवार को जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार राय, उप निरीक्षक प्रमोद शुक्ला, चौकी प्रभारी पनियहवा/पड़रौना राजनारायण यादव, हेड कां. अशोक गिरी, सर्वजीत यादव, राजीव यादव व सर्विलांस सेल के इन्दू प्रकाश की टीम ने ट्रेनों में चेकिंग के दौरान सूचना पर गोरखपुर स्टेशन के पास स्थित पाकड़ के पेड़ के पास से एक शातिर चोर को दबोच लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर उपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से पूर्व में दर्ज मुकदमें से संबंधित चोरी की दो मोबाइल व चोरी की गयी सामानों के बिक्री के कुल 1 लाख 40 हजार दो सौ रुपये नकद व 80 हजार रूपये कीमत के एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। अभियुक्त की पहचान सुशील ठकुराई पुत्र वीरेंद्र ठकुराई 21 वर्ष निवासी टडवा थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर के रुप में हुई है। शातिर चोर के विरुद्ध जीआरपी थाना गोरखपुर में पूर्व में चोरी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पकड़े गये चोर के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है व अन्य अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था
पटहेरवा थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की सख्ती, अभिलेखों से लेकर साइबर डेस्क तक परखी व्यवस्था

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…

कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित
कप्तानगंज: नाबालिग अपहरण कांड का वांछित मोहित

कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…

शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा
शहीद सत्यवान सिंह के परिजनों को 50 लाख का चेक सौंपा

योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking