News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर ट्रेनों से हो रही धडल्ले से तस्करी का मामला!

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 13, 2021  |  8:24 PM

970 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर ट्रेनों से हो रही धडल्ले से तस्करी का मामला! WhatsApp
Responsive image
  • डीआरएम रेलवे सहित जीआरपी हेडक्वार्टर ने लिया खबर का संज्ञान, दिया कार्रवाई का निर्देश
  • खबर का हुआ असर, न्यूज अड्डा ने प्रमुखता से चलाई थी खबर

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखण्ड पर ट्रेनों से अवैध शराब, नेपाली सामानों सहित रक्सौल से आ रही कच्ची सुपारी की खबर ‘अवैध सामानों के साथ शराब की तस्करी शबाब पर, जिम्मेदार साधे चुप्पी’ की शीर्षक से न्यूज अड्डा ने प्रमुखता से खबर चलाया था जिसका सोमवार को असर देखने को मिला। जुर्माने की कार्रवाई के साथ ट्रेनों में जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही सघन जांच में जुट गये हैं।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

सोमवार को खड्डा रेलवे स्टेशन पर सुबह 9 बजे बिहार जा रही सवारी गाड़ी में ब्यापार के लिए अवैध तरीके से सब्जी लोड़कर ले जा रहे लोगों से खड्डा रेलवे स्टेशन पर 1850 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है, इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने दी है।

बताते चलें कि ट्रेनो से नेपाली सोपारी व अन्य सामानों की तस्करी व बिहार में शराब बन्दी के बाद भी शराब तस्करी के मामले में ट्रेन व देश की सुरक्षा के खिलवाड़ पर खबर चलने के बाद जीआरपी मुख्यालय ने संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक जीआरपी गोरखपुर को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।

“पुलिस अधीक्षक जीआरपी गोरखपुर कृपया इस मामले पर गौर करें।”


इसके बाद एसपी ने गोरखपुर जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित कर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिया है जिसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी गई है।

“उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लिया गया जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया |”


जीआरपी थानाध्यक्ष उपेन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा है की

“श्रीमान जी उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में जांच की जा रही हैं जांचोपरान्त कृत कार्यवाही से अवगत कराया जायेगा!”

रेलवे को जुर्माने के रुप में बसूले गये सरकारी राजस्व भी प्राप्त होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार खड्डा स्टेशन पर एक वर्ष पूर्व ही माल पार्सल की सुविधा बन्द कर दी गई है इसकी पुष्टि पार्सल बाबू मनीष कुमार सिंह ने की है। अब सवाल यह है कि जब पार्सल बन्द है तो प्रतिदिन ट्रेनों से सब्जियों को ट्रेन से कैसे ले जाया जा रहा था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking