सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनपद में बुधवार को प्रेस क्लब गोरखपुर(गोजए) इकाई कुशीनगर के जिला प्रभारी दिनेश यादव के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष बेचू बीए के संस्तुति पर पत्रकारों के सर्वसम्मति से ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय को हाटा तहसील का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन के जिला प्रभारी दिनेश यादव ने कहा कि पत्रकार हित के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले तेज तर्रार युवा पत्रकार संगठन के सम्मानित साथी ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय का गोजए में अबतक विशेष योगदान रहा है।भविष्य में संगठन में इनकी प्रभावी भूमिका बनाए रखने के लिए संगठन के सामूहिक निर्णय से इनको हाटा तहसील का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।हमें पुर्ण विश्वास है यह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगें।ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मैं संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी एवं अपने कर्तव्यों को पुर्ण निष्ठा एवं निर्वाहन करुंगा और सदैव पत्रकार हित की बात करूंगा।संगठन के उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर इकट्ठा करना है।जल्द ही क्लब के अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की जाएगी।इस मौके पर मनोज गुप्ता तहसील प्रभारी कप्तानगंज बेचू बीए अनुराग मिश्रा,संन्तोष चौधरी गणेश शंकर पाण्डेय विरेन्द्र यादव बृजेश सिंह शिकारी लाल सिंह अनिल पाण्डेय नसरुल्लाह अंसारी सहित अन्य पत्रकारों ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…