गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज अड्डा
पडरौना/कुशीनगर। हनुमान जयंती शनिवार को जिले भर में भव्य तरीके से मनाई गई। जगह-जगह शोभा यात्रा निकाली गई। अखाड़े के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतो तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया। इस दिन कुछ संगठनों की तरफ से प्याऊ की व्यवस्था की गई थी।
पडरौना नगर में भी हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई। नगर के विभिन्न मोहल्लों के सभी आठ अखाड़े जूनियर हाईस्कूल में एकत्र हुए और करतब दिखाते हुए कसेरा टोली, छुछिया गेट, मेन रोड, तुरहा टोली, नौका टोला, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड सहित पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मंजूषा कटरा पहुंचे, जहां यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह लोग जय बजरंग बली, महावीर हनुमान की जय के नारे लगा रहे थे।
इसमें महावीरी सेवा दल, हरिकीर्तन सेवा दल, श्री श्री बजरंग सेवा दल, श्री बालकृष्ण सेवा दल, श्री बजरंग बली अखाड़ा दल, श्रीराम अखाड़ा सेवा, जय जय बजरंग बली सेवा दल सहित विभिन्न अखाड़ों के साथ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी,अमित सोनी, पप्पू सोनी सुरेश चौरसिया,पप्पू मद्धेशिया,नितिन साहा, चंदन, मोनू साहा, अंकित केसरवानी, अनिकेत, गोपाल साहा, रवि सोनी, पिंटू साह, संजय मोदनवाल, छट्ठू प्रसाद, राजन जायसवाल, संतोष मोदनवाल समेत कई संख्या में लोग शामिल हुए। उधर पडरौना क्षेत्र के ही सिधुआं स्थान मंदिर से निकाली गई इस शोभा यात्रा में हनुमान चालीसा का पाठ, हनुमत शोभा यात्रा एवं हनुमान जी की महाआरती भी की गई। दौरान महंत त्रिपाठी योगेश्वर नात त्रिपाठी शैलेश मिश्रा,संतोष गुप्ता उर्फ साधु बाबा, पकज खरवार आदि लोग मौजूद रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…