News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज पुलिस ने चोरी की दो इलेक्ट्रॉनिक मोटर पंप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 11, 2025  |  5:38 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज पुलिस ने चोरी की दो इलेक्ट्रॉनिक मोटर पंप के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 
खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक पंपों (टूल्लू पंप) की चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरी की घटना के संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वाले शातिर की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई थी।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव से दो दिन पूर्व इलेक्ट्रॉनिक पंप चोरी हो जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी, पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के फिराक में थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सईं मुहम्मद खां, एसआई अरविंद कुमार की पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त बसंत भारती पुत्र हीरा निवासी बोधी छपरा थाना हनुमानगंज को दो अदद इलेक्ट्रॉनिक मोटर पंप (टूल्लू पंप) के साथ गिरफ्तार किया है। 
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाने में दर्ज बीएनएस की धारा 303 (2) के अन्तर्गत चालान की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि  अभियुक्त बसंत भारती 34 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking