खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में टेंट के पोल का विद्युत प्रवाहित बिजली तार से सटने की वजह से एक किशोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। आनन- फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सक ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। हनुमानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
रामपुर जंगल गांव में किसी समारोह में टेंट का सामान लगा था, सोमवार को गांव निवासी युवक छांगुर पुत्र रमेश उम्र करीब 15 वर्ष टेंट का पोल उठा रहा कि इसी दरम्यान ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अचेतावस्था में उसे सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ हनुमानगंज ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि बिजली से पोल का संपर्क हो जाने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…