News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: गांजे में चालान युवक के मामले में आया नया मोड़, आधा दर्जन महिलाओं ने एसपी को पत्र देकर की जांच की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 26, 2023  |  9:15 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: गांजे में चालान युवक के मामले में आया नया मोड़, आधा दर्जन महिलाओं ने एसपी को पत्र देकर की जांच की मांग
  • बीते 23 दिसम्बर को हनुमानगंज पुलिस ने सवा किलो गांजे में किया था चालान
  • वारंट पर हस्ताक्षर के बहाने लाया थाने, गांजे में चालान का लगाया आरोप

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के एडीओ टोला में चार दिन पूर्व गांजे में चालान हुए युवक विजय साहनी के परिजनों और गांव महिलाओं ने सोमवार को गांव के चौराहे पर युवक को निर्दोष बताते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जांच की मांग की थी, मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को आधा दर्जन महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर मामले की जांच की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची आरोपित विजय साहनी की भाभी और बहन ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि 23 दिसम्बर की सुबह 6 बजे उसका भाई घर पर सोया था कि हनुमानगंज थाने के तीन सिपाही घर पर पहुंचकर भाई के नाम की आवाज दी, जब उसका भाई निकला तो कागज पर हस्ताक्षर कराने के बहाने थाने लाया गया, जब घर के लोग थाने पहुंचे तो पुलिस द्वारा 10 हजार रुपए मांगने का भी आरोप महिलाओं ने लगाया है।

आरोप है कि दोपहर बाद चार बजे तक थाने पर रखने के बाद उसे कोर्ट भेजा गया, जहां पीछे से घर की महिलाएं भी पहुंची तो पता चला कि उसके भाई को पुलिस निर्दोष गांजे में चालान किया है। एसपी कुशीनगर को मालती देवी, पानमती, गुंजा, संध्या, माधुरी, कमलावती आदि ने शिकायती पत्र देकर जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking