खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर उसके बेटे को बुलाकर फाटक बंद कर मारने- पीटने का आरोप लगाते हुए हनुमानगंज पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले में आठ नामजद लोगों सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
हनुमानगंज गांव निवासी इन्द्रजीत पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर 23 फरवरी की रात्रि 10 बजे उसके पुत्र राजेश को घर बुलाकर उसे कमरे में बंद कर लात घूंसो, लाठी डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया गया जो घायलावस्था में गोरखपुर में मरणासन्न स्थिति में इलाज के लिए भर्ती है और कभी भी उसकी जान जा सकती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद तबारक, शाबिर, मुबारक, रहीमूल, निजामुद्दीन, रहीम, फूलमान, इंताज और अन्य के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147,148, 323, 308 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू दिया है।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…