खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति को पैसा देने के बाद वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव निवासी विजय कुशवाहा पुत्र राजिंदर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कसया थाना क्षेत्र के पं दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी आलमगीर ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 40 हजार रुपए ले लिए। काफी भागदौड़ के बाद उक्त व्यक्ति न उसे विदेश भेजा और न ही पैसा लौटा रहा है। पीड़ित ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपित आलमगीर के विरुद्ध अपराधिक विश्वासघात का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…
पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…
कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…