News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 15, 2024  |  7:57 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी निवासी एक विवाहिता के तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगरपंचायत की रहने वाली विवाहिता निशा ने बताया है कि उसका मायका नेबुआ-नौरंगिया क्षेत्र के शुक्ल भुजौली गांव में है, उसकी शादी 4 वर्ष पूर्व छितौनी नगरपंचायत निवासी मनोज यादव से हुई थी। दोनों से 3 वर्ष का बेटा है। निशा का आरोप है कि उसके सास ससुर, दो जेठ व देवर उसके साथ अक्सर मारपीट करते हैं, दहेज कम मिलते का ताना देते हैं, पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देते हैं, उसे मारपीट कर घर से भी बाहर निकाल दिए है।

निशा ने हनुमानगंज पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कप्तान से न्याय की गुहार लगाई तब भी कुछ नहीं हुआ। इसके बाद डीआईजी गोरखपुर के पास पहुँच कर अपनी व्यथा सुनाई जिसके बाद डीआईजी के आदेश के बाद शांति देवी, अनिल यादव, सुनील यादव, जितेन्द्र , किशोर यादव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, धमकी, गाली देने सहित मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking