News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: पत्रकार के साथ बाइक व नकदी लूट के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस टीमें खोजबीन में सक्रिय

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 28, 2023  |  7:55 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पत्रकार के साथ बाइक व नकदी लूट के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस टीमें खोजबीन में सक्रिय
  • शीघ्र होगा पर्दाफाश -एसओ अजय पटेल

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी निवासी पत्रकार के साथ बाइक व नकदी लूट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों के खोजबीन के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

बताते चलें कि बुधवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेलवनिया बंधे पर पत्रकार दिवाकर प्रसाद को रोककर दो बाइकों से 6 की संख्या में मुंह बांधे बदमाशो ने चाकू का भय दिखाकर बाइक व नगद रूपया लूट फरार हो गये थे।पीड़ित ने बुधवार को हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन जांच की बात कहकर टालमटोल होती रही, इस बात को लेकर पत्रकारों में रोष फैल गया था। पुलिस उच्चाधिकारियो के संज्ञान में यह बात आयी तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया
.

शुक्रवार को हनुमानगंज पुलिस ने अज्ञात लूटेरो के विरूद्ध राहजनी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की दो टीम बदमाशो को पकड़ने के लिए प्रयासरत है लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिल पायी है। इस संबंध में हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम बदमाशो की तलाश में सक्रिय है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking