News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: सड़क हादसे में ठेला और सायकिल चालक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 28, 2024  |  8:28 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: सड़क हादसे में ठेला और सायकिल चालक की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी में देर शाम हुए हादसे में दो की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशव पट्टी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की तेज ठोकर से एक ठेला चालक एवं सायकिल सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, गम्भीरावस्था में उन्हें कोटवा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई हुई है। अज्ञात कार चालक का मौके से फरार हो जाना बताया जा रहा है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पनियहवा-नेबुआ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर देर शाम हनुमानगंज थाना के केशवपट्टी चौराहे के समीप नेबुआ-नौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ गांव निवासी ठेला चालक लालबचन वर्मा ठेला लेकर घर की ओर जा रहा था उसके साथ ही धरनीपट्टी गांव निवासी भरथ सायकिल लेकर आ रहा था कि पनियहवा की ओर से नेबुआ की ओर जा रही एक कार चालक उन्हें पीछे से रौंदते हुए भाग निकला जिससे दोनों गम्भीर हालत में घायल हो गए। घायलों को लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी कोटवा इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान दोनो को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिल शवों को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking