News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: सिमेन्टेड साइन बोर्ड से दबकर मासूम की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 13, 2024  |  7:45 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: सिमेन्टेड साइन बोर्ड से दबकर मासूम की मौत
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में दर्दनाक हादसा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के यादव टोला में एक ढाई वर्ष के मासूम की सिमेन्टेड साइन बोर्ड से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया इसके बाद घरवालों ने दफना दिया।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गाँव के यादव टोले में ग्राम पंचायत द्वारा सीमेन्ट का साइनबोर्ड लगाया था। कुछ दिन पहले जलकल से पानी पहुँचाने हेतु पाइप बिछाने के लिए खुदाई हुई तो साइन बोर्ड भी उखड़ गया उसे बगल में खड़ा कर दिया गया था।

मंगलवार को आर्यन पुत्र विनोद यादव ढाई वर्ष बच्चों के साथ बोर्ड के पास खेलने लगा इसी दरम्यान बोर्ड सीधे उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आयी उसे सीएचसी तुर्कहा लाया गया, जहाँ डाक्टर ने गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। आर्यन दो भाइयो में छोटा था। मासूम की मौत से परिजन सदमे में है। बाद मे बच्चे के शव को दफना दिया गया ।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking