खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी चार दिन पहले घर से गायब हो गई। पता न चल पाने से किशोरी की मां ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि चार दिन पूर्व घर से नाबालिग लड़की गायब हो गयी है। नात- रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। खोजवीन के दौरान गांव के एक युवक द्वारा बहला फुसला कर गायब करने की बात सामने आई है। जिस पर थाने आकर हनुमानगंज पुलिस को सूचना दी है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…