News Addaa WhatsApp Group

Hanumanganj News/हनुमानगंज: पांच किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2022  |  5:00 PM

1,016 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hanumanganj News/हनुमानगंज: पांच किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के हनुमानगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से पांच किलो अवैध गांजा बरामद करते हुए आज जेल भेज दिया।

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के सकुशल पर्यवेक्षण व संदीप कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बोधीमाई मंदिर रेलवे लाईन के पास से की जा रही सघन चेकिंग के दौरान एक झोला लिये व्यक्ति को चैक किया गया तो झोले में पांच किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज राम सहाय चौहान,उप निरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय,आरक्षी शशिकेश गोस्वामी,आरक्षी यशवंत यादव,आरक्षी अमित यादव,आरक्षी सोनू यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे की तब तक एक व्यक्ति झोला में कुछ लिए आते दिखाई दिया,जिसका तलाशी किया तो उसके झोले में पांच किलो अवैध गांजा मिला जिसकी पहचान सुनील निषाद पुत्र प्रयाग निषाद निवासी नगर पंचायत छितौनी बडहरवा टोला थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुआ है।

मुकामी पुलिस ने इस विषय में अभियोग पंजीकृत करते हुए पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking