News Addaa WhatsApp Group

Hanumanganj News/हनुमानगंज: बच्चा चोरी की अफवाह से बचें, पुलिस की मदद करें- एसएचओ

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 10, 2022  |  9:05 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hanumanganj News/हनुमानगंज: बच्चा चोरी की अफवाह से बचें, पुलिस की मदद करें- एसएचओ

कुशीनगर। बच्चा चोरी की अफवाह पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों सहित वेलवनिया स्कूल में ग्राम प्रधान व नागरिकों के साथ बैठक की। इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति और महिलाएं सम्मिलित हुईं।

प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान ने लोगों से कहा कि कुशीनगर जनपद के किसी थाने या चौकी पर बच्चा चोरी की घटना नहीं हुई है। इस अफवाह के चक्कर में नहीं पड़े। लोगों को विभिन्न वाट्सएप व इंटरनेट पर फैलाई गई वीडियो आदि को भी अफवाह बताया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हो रही है। केवल एक अफवाह फैलाई जा रही है, जिसे देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में थाना पुलिस लगातार अनाउंस कर लोगों को जागरूक कर रही है और लोगों से किसी के साथ मारपीट नहीं करने की भी अपील कर रही है। पुलिस का कहना है कि जब कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो स्थानीय पुलिस प्रशासन अथवा डायल 112 पर इसकी सूचना दें। उसके साथ खुद मारपीट या हिंसा न करें। अगर मारपीट जैसी कोई घटना होती है तो उसके लिए आप लोग खुद जिम्मेदार होंगे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking