खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने चोरी हुए पंपिंग सेट को गुरुवार को चलन्तवा पुल के पास से बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गोपनीय रूप से काफी सक्रिय रही।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ संदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान चोरी के पंपिंग सेट की बरामदगी में सक्रिय थे कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी हुए पंपिंग सेट इंजन को चलन्तवा पुल के पास से बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 379/ 411 के अंतर्गत अभियुक्त अंगद मुसहर पुत्र चांदबली साकिन नरकहवा थाना हनुमानगंज व रामप्रवेश कुशवाहा पुत्र जितई कुशवाहा साकिन नरकहवा थाना हनुमानगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक चंदेश्वर सिंह, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल छांगुर यादव, कांस्टेबल दीपक यादव शामिल रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…