News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: पुलिस ने चोरी की 2 मोटर सायकिल के साथ 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 23, 2024  |  7:50 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: पुलिस ने चोरी की 2 मोटर सायकिल के साथ 3 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस टीम की सफलता पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा किया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र से चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय थी। थाना हनुमानगंज पर इस मामले में मु.अ.सं. 174/2024 धारा 303(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। रविवार को पुलिस टीम ने पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास से 3 शातिर चोरों रामप्रताप कुशवाहा पुत्र सत्तन कुशवाहा निवासी इन्नरपट्टी थाना विशुनपुरा, सिकन्दर कुशवाहा पुत्र राजकिशोर कुशवाहा निवासी नगर पंचायत छितौनी बडहरवा टोला और मुकेश गुप्ता पुत्र शिवनरायन गुप्ता निवासी नगर पंचायत छितौनी बाजार थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साईकिल व 1500 रूपये नगद की बरामदगी की गयी। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर तीनों शातिर चोरों को सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया है। घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए चोरों की मुलाकात जेल में हुई थी और साथियों के साथ मिलकर अपने भौतिक लाभ के लिए बाइक की चोरी करने में अभ्यस्त थे। इनकी अपराधिक पृष्ठभूमि है।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय पटेल, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, अमर सिंह, रामचन्द्र यादव सिपाही सत्यवान यादव, विक्रान्त शुक्ला, अभिषेक कुमार शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking