News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज पुलिस ने किशोरी के आत्महत्या में वांछित अभियुक्त को दबोचा, भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 11, 2022  |  3:23 PM

965 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज पुलिस ने किशोरी के आत्महत्या में वांछित अभियुक्त को दबोचा, भेजा जेल WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस टीम ने बेलवनिया निवासी एक किशोरी के वीते बुधवार को आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

आपके लिए और..- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण सहित सीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के क्रम में हनुमानगंज पुलिस टीम के एस आई संजय कुमार, कां. शशिकेष गोस्वामी व कां. अजीत यादव ने दरगौंली के बेलवनिया टोला निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी के शरीर पर मिट्टी के तेल छिड़क कर आत्महत्या कर लेने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त देवेश उर्फ झुन्ना 24 वर्ष को मुखवीर की सूचना पर शुक्रवार को दरगौंली के बेलवनिया स्थित एक चाय की दुकान से दबोच लिया।

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह बेलवनियां में प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी के आत्महत्या के मामले में दर्ज धारा 306, 323 के मुख्य आरोपी देवेश उर्फ झुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking