खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मंगलवार को थाना हनुमानगंज में नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने आकर्षक कक्ष निर्माण देख प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान की सराहना की। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मंगलवार को हनुमानगंज थाने पर बने नवनिर्मित जनसुनवाई कक्ष का पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व पुलिस कर्मियों द्वारा गाड आफ आनर की सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नवनिर्मित “जनसुनवाई कक्ष” का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना है, इससे जनता के लिये पुलिस से संवाद करना तथा उनके अपनी समस्याएं बताना सुगम होगा तथा आवश्यकतानुसार उन्हें त्वरित सहायता मिल सकेगी जिससे कि उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सकेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से समस्याओं के विषय में जानकारी ली गई।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान, पूर्व आईएफएस दीलिप सिंह, पीआरओ बीके दूबे, भाजपा नेता विजय तुलस्यान, जिलाजीत यादव, नर्वदा पाठक, श्रीकिशुन यादव, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह, मनोज पाण्डेय, लोकनाथ साहनी, अशोक निषाद, उमा गुप्ता, नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कांस्टेबल यशवन्त यादव, उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…