News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: दूसरे दिन भी नहीं मिला नदी में लापता लड़का, खोजबीन जारी…श्रीपतनगर (बिहार) नदी पर मां के साथ गया लड़का नदी में हुआ लापता

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 7, 2023  |  9:33 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: दूसरे दिन भी नहीं मिला नदी में लापता लड़का, खोजबीन जारी…श्रीपतनगर (बिहार) नदी पर मां के साथ गया लड़का नदी में हुआ लापता

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के लोहिया नगर निवासी राजू निषाद के 7 वर्षीय लड़के छोटू का नदी में लापता हो जाने के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी कहीं पता नहीं चल सका है। तहसील प्रशासन, जनप्रतिनिधि सहित पुलिस मौके पर दिनभर स्थानीय गोताखोर सहित आपदा मित्र एवं एसडीआरएफ टीम लगातार नदी में लापता छोटू के तलाश में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

नगर पंचायत छितौनी के वार्ड संख्या 4 लोहिया नगर निवासी राजू निषाद की पत्नी लालसा देवी जिउत्पुत्रिका पर्व पर निर्जला व्रत रखी थी। शुक्रवार की सायं 4 बजे वह घर से श्रीपतनगर (बिहार) के नदी के घाट महिलाओं संग स्नान करने गईं थी। साथ ही उसका 7 वर्षीय बेटा छोटू भी गया था। बताया जा रहा है कि महिला के स्नान करने के दौरान उसका बेटा छोटू भी नदी में उतर गया और देखते ही देखते गहरे पानी में लापता हो गया। इसे देखकर ब्रती महिला ने बदहवास हो उसे बचाने का प्रयास की लेकिन असफल रही। शोरगुल सुनकर नदी किनारे खेतों की ओर गए लोगों ने लड़के की काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नगर पंचायत के चेयरमैन ने हनुमानगंज पुलिस सहित स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में काफी तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एसडीएम आशुतोष, तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सहित हनुमानगंज एसओ अजय पटेल ने आपदा मित्रों सहित एसडीआरएफ टीम के साथ गहनता से नदी में तलाश कराई लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता लड़के का पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मां बदहवास होकर दहाड़े मारकर बिलाप कर रही है।

विधायक विवेकानंद पाण्डेय भी परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन को सहायता के लिए कहा है, वहीं चेयरमैन अशोक निषाद, सभासद नगर पंचायत परिजनों को खोजबीन सहित ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking