News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: छितौनी-बाइपास पर ठेले और बाइक की टक्कर में दो गम्भीर, चिकित्सक ने दोनों को किया मृत्यु घोषित

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 17, 2023  |  9:43 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: छितौनी-बाइपास पर ठेले और बाइक की टक्कर में दो गम्भीर, चिकित्सक ने दोनों को किया मृत्यु घोषित
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी-बाइपास की देर शाम हुई दुर्घटना, दो अलग अलग स्थानों पर हुए हादसे में तीन की मौत
  • पुलिस ने दोनों को सरकारी गाड़ी से लाया अस्पताल, दोनों की मौत
  • सब्जी बेचकर घर लौट रहे ठेले गाड़ी और बाइक की जोरदार भिंड़त, दोनों सड़क पर गिरकर हुए थे गम्भीर

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाइपास के समीप शुक्रवार की देर शाम सब्जी बेचकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल सवार युवक की जोरदार भिंड़त में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी गाड़ी से तुर्कहां सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दोनों के मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

छितौनी नगर पंचायत निवासी भृगुराशन गुप्ता 50 वर्ष रोज की भांति ठेले पर लदी सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे कि छितौनी-बाइपास के समीप अशोक गुप्ता उम्र 40 निवासी नगर पंचायत छितौनी की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में चीख पुकार मची हुई है।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking