News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: अंग्रेजी अवैध शराब के साथ वाहन बरामद

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 28, 2021  |  7:40 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: अंग्रेजी अवैध शराब के साथ वाहन बरामद

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय, निष्कर्षण, परिवहन की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार की रात्रि में गस्त के दौरान थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक कार को बरामद किया है।

हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तस्करी हेतु स्वीफ्ट गाडी से पनियहवा होते हुये बिहार ले जायी जा रही अवैध शराब रायल स्टैग 375 एम.एल का कुल 38 शीशी व 8 PM फ्रुटी 180 ML का कुल 48 शीशी व एक अदद वाहन मारुति सुजूकी स्वीफ्ट कार बरामद किया गया। पुलिस की घेराबन्दी देख अभियुक्त शराब लदी गाडी छोडकर फरार हो गया। अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।बरामदगी के आधार पर थाना हनुमानगंज में धारा 60/72 आबकारी अधि0 बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, हे.का. राजेश सिंह, हे.का. सत्यनरायन राय, कां.यशवन्त, शशिकेष गोस्वामी, धनन्जय आदि शामिल रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking