News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: दावत पर बुला कर युवक की हुई जमकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 4, 2024  |  5:48 PM

124 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: दावत पर बुला कर युवक की हुई जमकर पिटाई, इलाज के दौरान मौत WhatsApp
Responsive image
  • युवक के मौत से आक्रोशित परिजनों ने दाह- संस्कार करने से किया मना, काफी देर बाद हो सका दाह संस्कार
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • दावत के बहाने बुलाकर कमरे में बंद कर पिटाई के बाद युवक राजेश की हुई मेडिकल कॉलेज में मौत
  • परिजनो ने हनुमानगंज पुलिस पर आरोपितों की रुपए लेकर मदद करने का लगाया आरोप
  • हनुमानगंज, खड्डा, जटहां बाजार, नेबुआ-नौरंगिया और विशुनपुरा थाने की पुलिस स्थिति संभालने में जुटी रही

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में कुछ दिनों पूर्व एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा मारपीट कर मरणासन्न किए गए युवक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद रविवार की देर रात शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गये। सोमवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया तब प्रशासन को मामले में धारा परिवर्तन कर दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को काफी मशक्कत के बाद मनाया गया। शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद घर वालों ने नारायणी तट पर किया गया। सुरक्षा में विभिन्न थानों की फोर्स तैनात रही। सांसद विजय दूबे व विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने भी पुलिस प्रशासन को दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

 

हनुमानगंज गांव निवासी इन्द्रजीत पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था दावत के नाम पर गांव का ही तबारक अली 23 फरवरी की रात्रि 10 बजे उसके पुत्र राजेश को घर बुलाकर उसे कमरे में बंद कर सगे संबंधियों के साथ लात घूंसो, लाठी डंडे से प्राणघातक हमला कर मरणासन्न कर दिया जिसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था कि शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत के पूर्व ही आठ नामजद व अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 308 के तहत् मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार की रात पोस्टमार्टम के बाद शव जब उसके घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई, मुकामी पुलिस से परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सोमवार की सुबह मौके की नजाकत को भांप हनुमानगंज के अलावा खड्डा, नेबुआ-नौरंगिया, जटहां बाजार व विशुनपुरा थाने की पुलिस फोर्स को मौके पर स्थित संभालने के लिए लगाया गया। सूचना पर चेयरमेन छितौनी अशोक निषाद, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, मनोज जायसवाल, एस एन चौहान, मुन्ना चौहान, मुन्ना राजभर, दीलिप भारती, आनंद चौहान, सिंहासन, वकील चौहान, पूर्व प्रधान नागेन्द्र चौधरी आदि लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से बातचीत की, जिसके बाद हनुमानगंज पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 308 की जगह धारा 302 दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन शव लेकर मुसहरी ढाला स्थित नारायणी नदी पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार किया, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इस संबंध में सीओ उमेश चन्द्र भट्ट का कहना है कि मामले में धारा 308 की जगह धारा 302 करते हुए चार आरोपी तबारक, शाबिर, मुबारक और रहीमुल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। शेष की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking