News Addaa WhatsApp Group Join करें

हर हर महादेव की जयघोष से गूंजयमान हुआ कसया

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 26, 2025  |  6:18 PM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर हर महादेव की जयघोष से गूंजयमान हुआ कसया WhatsApp
Responsive image
  • शिव भक्ति से होता है कल्याण – पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर

कुशीनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। ब्रह्ममुहुर्त से ही श्रद्धालु शिवमंदिरों में कतार बद्घ होकर जलाभिषेक करने में जुट गए।भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूूरा, दूध, अक्षत आदि चढ़ाकर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की।

आपके लिए और..- कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे...

बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कसया नगर सहित विभिन्न जगहों पर अद्भूत, अविस्मरणीय महादेव बारात निकली। कसया कस्बे व बुद्धस्थली कुशीनगर के शिवमंदिर व श्रीनाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक सम्मिलित हुए। इस दौरान विधायक पी.एन पाठक नगर के गणमान्यजनों के साथ श्रद्धालुओ के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगाए साथ ही विधायक पी.एन पाठक नैकाछपरा, भैसा डाबर में रुद्र महायज्ञ व कथा कार्यक्रम एवं नरसर शिव मंदिर शिवालय भी पहुंचे जहां उन्होंने पूजन अर्चना किया। विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि भगवान शिव जी की भक्ति से कल्याण होता है।

भगवान शिव सभी का कल्याण करते है। शिव बारात को मनमोहक झांकियों से सजाया गया था। बुधवार को कसया नगर का प्रसिद्ध श्रीनाथ मन्दिर व बुद्ध स्थली कुशीनगर शिव मंदिर परिसर से शिव बारात हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ निकली। बारात में मनमोहक झांकियां सजाई गई थी। जिसमें शिव, पार्वती, नंदनी आदि की झांकियां थी। बारात नगर के गांधी चौक, गोरखपुर मार्ग, सपहा मार्ग, पडरौना मार्ग, रामकोला मार्ग, देवरिया मार्ग, नेशनल हाइवे चौक होते हुए बारात वापस मन्दिर पहुंची। जहां शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। शिव बारात में भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिव मंदिरों व देवालयों में भक्तों की सुबह से देर शाम तक भीड़ लगी हुई थी। इस अवसर पर भक्तों ने व्रत रखा और शिव का रुद्राभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश राय,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सतीश मणि त्रिपाठी,रुद्र प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, राजेश राव,सभासद राजेश मद्धेशिया, सूर्यनाथ यादव, राज पाठक,अमित मालवीय, बिरेंद्र त्रिपाठी,आदित्य मिश्रा, सचिन पाठक, फूलबदन,शैलेश मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह
हम लोगों को राम और भरत के चरित्र से सिख लेनी चाहिए – धर्मराज सिंह

भरत मिलाप के कार्यक्रम को देखने के लिए ग्रामीणों संग आस पास के गाँवों…

सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking