News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अज्ञात वाहन की ठोकर से बृद्ध की मौत

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Dec 1, 2024  |  6:06 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अज्ञात वाहन की ठोकर से बृद्ध की मौत

मथौली बाजार/कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित झांगा बाजार में रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बृद्ध की मौत हो गयी। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

जानकारी के अनुसार झांगा बाजार निवासी अथानी सिंह पुत्र रामजतन सिंह उम्र लगभग 70 वर्ष रविवार को सुबह घर से हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर कप्तानगंज की ओर टहलने निकले थे और टहलकर घर आ रहे थे। अभी वह गांव के समीप मुख्य मार्ग पर बने नहर पुल के पास पहुँचे थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे वे घायल हो गए।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल बृद्ध को स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले जाया गया , जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रो रो कर परिजनों का बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking