हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।9 अगस्त काकोरी कांड वह विश्व आदिवासी दिवस पूरे देश में मनाया जा रहाघ है।जिन बीर शहीदों के शहादत से हम आज स्वतंत्र है उनकी याद में नगर में शहीद स्मारक स्थल पर नगर पालिका द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी छात्रो के साथ तहसील से रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण करते हुए शहीद स्थल पहुंचे। आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गांन से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक पवन केडिया रहे।शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंग वस्त्र वह मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक श्री केडिया ने कहा कि आज हम हवा में खुली सांस ले रहे हैं यह उन शहीदों की बलिदान की देन है। उप जिलाधिकारी पी के त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया। इओ ने सभासदो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के संवाद को सुना। इस मौके पर तहसीलदार सुमित कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी भावना सिंह, सभासद मुंशी सिंह, सुबाष भारती, राकेश रमण मिश्र, रजनीश बर्नवाल, आनन्द वर्मा, मनीष चौरसिया, हरिनाथ सिंह, रणजीत सिंह, रामप्यारे भारती, जहां रहे वहीं संचालन का कार्य मधुसूदन मिश्र ने किया।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…