News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा और रामकोला विधायक ने दिलाई अजय मिश्रा को शपथ

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 12, 2023  |  9:03 PM

743 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा और रामकोला विधायक ने दिलाई अजय मिश्रा को शपथ
  • साधन सहकारी समिति चुनाव

सुकरौली। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा और रामकोला विधायक ने समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्र और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्र, सहकारी संगठन के अध्यक्ष बागीश उपाध्यय, संचालक सुबाष पांडेय, विवेक प्रताप सिंह, राकेश उपाध्याय, नीतू सिंह, अनिता दूबे, महेश सिंह व अन्य रहे। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सहकारी समिति के भवन का जीर्णोद्धार शीघ्र कराया जाएगा। सरकार के प्रयास से किसानों को समिति के माध्यम से उर्वरक, बीज, धान व गेहूं खरीद किया जा रहा है। जिससे किसानों को अपना कार्य करने में सहूलियत होगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड व मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया व नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू इंटर कालेज सुकरौली के प्रबंधक विवेक सिंह उर्फ बंटी सिंह व संचालन सचिव रविन्द्र त्रिपाठी ने किया। सुकरौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान, डॉ मनीष उपाध्याय, रत्नेश भारद्वाज, गुड्डू राय, सीतई यादव, जय प्रकाश मिश्र, संजय मिश्र व अन्य मौजूद रहे।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking