हाटा/कुशीनगर । नगर में विकास खंड मुख्यालय के समीप नहर के सामने फोरलेन सड़क पर विपरीत दिशा मे जा रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे युवक बाल बाल बच गया पर वहीं उसकी बाइक धू धू कर जल कर राख हो गई।
बुधवार की देर रात लगभग 9.15 बजे नगर स्थित विकास खंड कार्यालय के समीप फोरलेन सड़क पर दक्षिणी लेन पर एक युवक जो नशे में विपरीत दिशा मे अपनी बाइक लेकर जा रहा था कि सामने से एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बाल बाल बच गया पर वहीं उसकी बाइक धू धू कर जल कर राख हो गई।
Advertisement
मौके पर उपस्थित लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिए जहां मौके पर पहुंची पुलिस तब तक बाइक जल कर राख हो गई। वहीं युवक नशे की हालत में अपना नाम पता नहीं बता सका।
