हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी के कैंप कार्यालय पर हाटा नगर निकाय चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें हाटा नगर निकाय प्रभारी पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि 20 अक्तूबर तक निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट प्राप्त कर निकाय में आने वाले बूथों पर निरीक्षण के लिए भेजने का कार्य करें। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजपा के जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को रखते हुए नये मतदाता बढाने का कार्य युद्ध स्तर पर करें।वहीं जिलाध्यक्ष प्रेम चंद मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में संपर्क अभियान करें। अधिक से अधिक वोट बनवाएं।
इस दौरान विधायक मोहन वर्मा, जिला प्रभारी रमेश सिंह, स्थानीय निकाय संगठन के जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,महामंत्री संतोष दत्त राय, हाटा नगर निकाय संयोजक रितेश नाथानी बाबू नंदन सिंह,श्रीराम मद्धेशिया, आनंद वर्मा, संतोष श्रीवास्तव,राजन गौड़, अनुराग कुशवाहा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…