News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: खाद्य रसद अधिकारीयों के विरुद्ध कार्ड धारकों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 21, 2023  |  7:49 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खाद्य रसद अधिकारीयों के विरुद्ध कार्ड धारकों ने तहसील में किया प्रदर्शन
  • उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर कार्ड धारकों ने प्रदर्शन बंद किया

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में नगर पंचायत सुकरौली के बढया बुजुर्ग के अन्त्योदय व बीपीएल कार्ड धारकों ने गांव के कोटे को निरस्त कर चार अन्य जगहों पर संवद्ध किए जाने से नाराज़ होकर ग्रामीणों ने खाद्य रसद अधिकारीयों के विरुध जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। एसडीएम के आश्वासन के बाद सभी ग्रामीण वापस लौट आए।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

मंगलवार को हाटा तहसील परिसर में सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11, 12, 13 व 14 बढया बुजुर्ग के लोगों ने पूर्ति कार्यालय द्वारा वर्षों पुरानी कोटे की दुकान निरस्त कर मनमानी तरीके से चार अन्य जगहों पर अटैच कर दिया। जिससे नाराज़ होकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि राजनेति कश्यप, संतोष कनौजिया, हृदेश मिश्रा,श्री भागवत पटेल, नागेन्द्र विश्वकर्मा, रामसितारे सहित दर्जनों महिलाएं ने कहा कि लगभग हमारे वार्डों में छः हजार से अधिक आबादी है। जिसमें पात्र गृहस्थी के 1058 राशन कार्ड वह अंतोदय 116 कार्ड धारक हैं। यहां की दुकान संख्या 57 बिंदु देवी पत्नी नागेंद्र सिंह के नाम से संचालित है। जिसका देहांत डेढ़ वर्ष पूर्व हो गया। ऐसी स्थिति में इस दुकान को बगल के बढ़या खुर्द के कोटेदार के वहां संबंध कर दिया गया था वहीं से सभी लोग राशन लेते हैं। इधर मनमानी तरीके से पूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा दुकान संख्या 57 को निरस्त कर चार अन्य दुकानों के साथ संबंध कर दिया गया है। जो जनहित के खिलाफ है।

वही सभी ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक सौप उक्त दुकान को बहाल कर नये सिरे से आवंटित करने की मांग की है। वहीं एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए पूर्ति विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा एक हफ्ते के अंदर नियम संगत तरीके से नया दुकान आवंटित करने का निर्देश दिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking