News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अवैध डीजल पेट्रोल के कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 8, 2023  |  7:28 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अवैध डीजल पेट्रोल के कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज WhatsApp
  • बीते 31 जुलाई को हाटा-गौरी बाजार रोड पर चार सौ लीटर डीजल पेट्रोल बरामद हुआ था

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बीते 31 जुलाई की शाम को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बासुदेव तिवारी और खाद्य अधिकारी राजीव तिवारी, सप्लाई इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह और बैजनाथ सिंह की टीम ने हाटा-गौरी बाजार रोड पर स्थित बलुआ श्रीपाल गांव के पास अवैध डीजल पेट्रोल कारोबार के अड्डे पर छापेमारी की। जहां मौजूद कारोबारी अवैध डीजल-पेट्रोल और मोटरसाइकिल छोड कर फरार हो गए। वहा बरामद सामानों को जब्त कर टीम ने एक पेट्रोल पंप पर सुपूर्दगी में देकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दिया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

डीएम की अनुमति मिलते ही पुर्ति निरीक्षक के आख्यान पर स्थानीय कोतवाली में भोला सिंह पुत्र खुबलाल निवासी गोपालपुर हाटा, रामनरेश पुत्र रामचंद्र, पंकज पुत्र विनोद प्रसाद निवासीगण घुघली जनपद महाराजगंज व टैंकर यूपी 56 एटी 4647 वाहन स्वामी गुंजा रौनियार निवासी घुघली महाराज, प्लेटिना यूपी 57 एएक्स 5022 चालक वाहन स्वामी के साथ ही कुछ अज्ञात के बिरुद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking