News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सीएमओ एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 1, 2023  |  6:14 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर सीएमओ एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण
  • 153 गर्भवती महिलाओं का हुआ उपचार एवं निरीक्षण
  • सीएमओ ने परिसर में बन रहे नये भवन का भी किया निरीक्षण

हाटा/कुशीनगर। प्रत्येक माह के 1,9,16,24 तारीख को सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी परिसर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। जिसमें कुल 153 गर्भवती महिलाओं का उपचार एवं परीक्षण किया गया। इनमें से परीक्षण के दौरान 14 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी मिला जिनका हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से कम था,उनको आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया। 153 महिलाओं को बीपी,वजन,लम्बाई,सुगर,सिपलिस,हेमोग्लोबिन,एचआईवी टेस्ट किया गया तथा 49 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड जाँच डॉ वी प्रसाद द्वारा किया गया। उन्हें दवाएं भी वितरित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया एवं एसडीएम हीरालाल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

पी.एम.एस.एम.ए. दिवस की व्यवस्था पर दोनो अधिकारियों द्वारा प्रसंशा की गयी । इन अधिकारियों द्वारा ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष,प्रसव कक्ष,अल्ट्रासाउंड कक्ष,कोल्ड चेन कक्ष,ईटीसी वार्ड,टीबी कक्ष,पीआईसीयू कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सीएमओ सर द्वारा परिसर में बन रहे अस्पताल के नये भवन का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ सुनील निषाद,डॉ प्रशांत मल्ल,डॉ निधि उपाध्याय,डॉ प्रियंका सिंह,नीलमणि यादव,सत्यप्रकाश रावत,आशुतोष मिश्र,राजीव राय, राहुल श्रीवास्तव, इमरान खान,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी,विश्वामित्र गुप्ता,निधि वर्मा,देवेंद्र सिंह,पंकज कनौजिया,बबिता गौड़,प्रगति श्रीवास्तव,अर्चना,नीतू ,ममता,मुनीब,संतोष आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…

सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking