News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शराब की दुकान के पास अचेत पड़ा मिला युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल! चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 1, 2023  |  6:10 PM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शराब की दुकान के पास अचेत पड़ा मिला युवक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल! चिकित्सकों ने किया मृत घोषित WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ़ बारी मार्केट में शुक्रवार को एक पैतीस वर्षीय युवक अचेत अवस्था में दिखा, स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया, मौके पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस ने उसे त्वरित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज ले गए जहा डाक्टरों की टीम ने उस युवक को मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को दोपहर बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार मिश्र को सलेमगढ बारी मार्केट से यह सूचना हाथ लगी की देशी शराब की दुकान के पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र, उप निरक्षक गौरव श्रीवास्तव, आरक्षी आनंद कुमार राय, आरक्षी बाबूराम सिंह, आरक्षी विलास यादव को साथ लेकर मौके पर पहुंचे, पुलिस टीम ने बिना देर किए उक्त युवक को सरकारी अस्पताल तमकुही ले गए, जहा चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर विधिक कार्यवाही में जुटी है।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया की बड़ी मशक्त के बाद मृतक की पहचान कर ली गई है, मृतक की पहचान राजेश सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी परसौनी क्षेम टोला नरकटिया थाना चकिया, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) के रूप में हुआ है। परिजनों को जरिए दूरभाष सूचित किया गया है, परिजन पहुंच रहे है। मृत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा, तबतक पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking