News Addaa WhatsApp Group

हाटा: कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 9, 2021  |  5:56 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । उप नगर स्थित शहीद स्थल पर प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव अमरेन्द्र मल्ल के नेतृत्व में पुरे नगर में सरकार के खिलाफ अंग्रेजों भारत छोड़ो के तर्ज पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

सोमवार को हाटा नगर स्थित शहीद स्थल पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव अमरेन्द्र कुमार मल्ल के नेतृत्व में’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ की तर्ज पर ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ के नारे के साथ महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूरे नगर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।इस दौरान प्रदेश सचिव अमरेन्द्र कुमार मल्ल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने गरीब, नौजवान व किसानों के विरोध में कार्य कर रही है। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से लोगों का कमर तोड़ दिया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी चुप रहने का कार्य नहीं कर सकती। राष्ट्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता दो दिन तक हर विधानसभा क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।इस दौरान प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र, प्रमोद कुमार पाण्डेय, हिमांशु मिश्र, आनंद मणि, सुदामा गिरी,सत्यजीत त्रिपाठी, संतोष जायसवाल,गोरख साहनी,अभय शंकर त्रिपाठी, अवधेश सिंह, अर्जुन सिंह,अरसद खान, जितेंद्र सिंह,रुदल चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking