Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा: मवन नाले के बंधें पर मिला बृद्ध का शव्

गौतम मुनि तिवारी
Oct 2, 2024, 8:27 PM IST • अब तक 209 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मथौली बाजार/कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुर उर्फ मंगरूआ के एक बृद्ध का शव बुधवार की सुबह मवन नाले के बंधे पर मिला। मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उक्त गांव निवासी इन्द्रेश सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र रामबृक्ष सिंह बीते मंलवार की शाम लगभग 5 बजे घर से खेत देखने को कह कर घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद घर नहीं लौटे तो घर वाले परेशान हो गए और देर रात तक खोज बीन शुरू कर दिए। लेकिन कहीं सुराग नहीं चला। बुधवार की सुबह उस रास्ते जा रहे किसी ने सूचना दिया की गांव के उत्तर मवन नाले के बंधे पर किसी की लाश है। ग्रामीणों ने इसकी पहचान इन्द्रेश के रूप की है।परिजन भी मौके पर पहुँच गए और पुलिस को सूचना दिए। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

मृतक इन्द्रेश के एक पुत्र और तीन पुत्रियां है, सभी की शादी भी हो चुकी है। पुत्र संतोष सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष बंगलौर में रहकर फर्नीचर का काम करते है। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

गौतम मुनि तिवारी

प्रभारी मथौली बाजार, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi