News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: चार दिन से लापता महिला का शव बरामद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 29, 2023  |  6:09 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: चार दिन से लापता महिला का शव बरामद WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा पैकौलीबावन टोला मगुरही निवासी मंदबुद्वि 70वर्षीय महिला सुरसती देवी पत्नी रामदास का शव चार दिन बाद मंगलवार को ग्राम झांगा से पोखरभिन्डा जाने वाली नहर के माइनर फाटक के पास मिला है।शव की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल द्वारा पहुंचकर उक्त महिला के शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

24 अगस्त को मंदबुद्धि सुरसती देवी घर से गायब थी परिजन तलाश में जुट गये थे परन्तु उनका कही कोई पता नहीं चला।इस सम्बन्ध में मृतका की बहू कौशिल्या देवी ने इस सम्बन्ध में थाने में सूचना दी थी।जिस पर पुलिस ने रपट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी थी। मंगलवार को पोखरभिंडा झांगा नहर फाटक के पास एक महिला का शव मिला।शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह चारो तरफ फैल गयी

शिनाख्त करायी गयी तो उक्त महिला का नाम सुरसती देवी पत्नी रामदास निवासी मगुरही पैकौली थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर उम्र करीब 70 वर्ष है के रुप में की गयी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking