News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्राओं की लगी भारी भीड़

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2023  |  6:11 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन छात्राओं की लगी भारी भीड़

कुशीनगर। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियां नए कीर्तिमानों एवं नीतियों से संबंधित विकास प्रदर्शनी बुद्धा पार्क में आयोजित त्रिदिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को रविंद्र नगर धुस स्थित संविलियन विद्यालय रविन्द्र नगर के छात्र छात्राओं के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉ राम जियावन मौर्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम जनमानस द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन आम जनमानस की काफी भीड़ लगी रही तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियां का अवलोकन किया गया।सरकार की नए कीर्तिमानों से स्कूली छात्र छात्राएं रूबरू हुए ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा एक-एक योजनाओं की जानकारी के संबंध में जिज्ञासा प्रकट की गई, जिसे शिक्षको एवं सूचना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सभी को योजनाओं, कीर्तिमानों, नीतियों के संबंध में जानकारी दी गई।आयोजित विकास प्रदर्शनी के दौरान सूचना विभाग के लोगों ने समस्त विद्यार्थियों तथा अन्य लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां, योजनाओं, कीर्तिमानों से संबंधित जानकारी दी।

विकास प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू बाला सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, अनुदेशक अजय कुमार तथा अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाए उपस्थित रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking