News Addaa WhatsApp Group

हाटा: जिला का नम्बर वन गांव बनाने के लिए सबको मिलकर करना होगा काम- श्रीमती शीला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 16, 2021  |  1:26 PM

1,266 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जिला का नम्बर वन गांव बनाने के लिए सबको मिलकर करना होगा काम- श्रीमती शीला
  • निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
  • गाॅव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प
  • जिला का नम्बर वन गांव बनाने के लिए सबको मिलकर करना होगा काम- श्रीमती शीला (ग्राम प्रधान)

हाटा/कुशीनगर | शासन के मंशा के अनुरूप कुशीनगर जनपद में एक गांव ऐसा भी है जहां कागजो में नहीं वास्तविक धरातल पर काम किया जा रहा है वह गांव है मोतीचक विकास खंड का ग्राम पंचायत पोखरभिंडा , जहां सप्ताह में शुक्रवार को निगरानी समिति की साप्ताहिक बैठक ग्राम प्रधान श्री मती शीला के अध्यक्षता में सम्पन्न होता है।
शुक्रवार को बैठक में ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि स्वच्छता,सफाई,मास्क का प्रयोग करे जिससे बिमारियों से बचा जा सकता है।गर्म जल का सेवन करे जिससे अनेक बिमारियों से बचा जा सकता है।गांव को कचरा मुक्त, प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रस्ताव निगरानी समिति के बैठक में सम्पन्न हुआ।साथ ही ग्राम सभा सदस्यों,आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,व ग्रामीणों से अपने घर के अगल बगल जलजमाव व कचरा मुक्त के साथ प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया गया वही ग्राम सभा में वृक्षारोपण पर जोर दिया गया। गांव मे जो लोग टीकाकरण से वंचित हैं उनको टीकाकरण के लिए जागरूक करे। गांव मे टीकाकरण कैम्प लगवाने के लिए जिला मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। इस दौरान अनिल कुमार, पूर्व प्रधान उमेश सिंह,लालबचन तिवारी अमरनाथ गौरव,सरिता तिवारी,पूनम सिंह,सरिता देवी,बबिता भारती,श्री किसुन,सरोज देवी, सत्येन्द्र सिंह, मुलायम सिंह यादव, रविन्द्र तिवारी,प्रदीप शर्मा, व अंय ग्रामीण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध...

संबंधित खबरें
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking